कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 6 : हमारे आस-पास की सामग्री नोट्स (परिभाषाएँ, चित्र और अभ्यास हल)

कक्षा 6 विज्ञान के अध्याय 6 "हमारे आस-पास की सामग्री" के आसान हिंदी नोट्स। सभी परिभाषाएँ, NCERT के चित्र, गतिविधि की तालिकाएँ और पूरे अभ्यास प्रश्नों के हल एक ही पेज पर।

Sep 23, 2026 - 20:52
Updated: 10 hours ago
0 0
class6-science-ch6-hamare-aas-paas-ki-samagri
नोटबुक के पन्ने जैसे डिज़ाइन पर कक्षा 6 विज्ञान के अध्याय 6 "हमारे आस-पास की सामग्री" का कवर। इसमें NCERT पुस्तक से लिए गए तीन चित्र हैं: आस-पास की वस्तुएँ, जल में घुलनशील और अघुलनशील पदार्थ, और लुका-छिपी वाला पारदर्शी/अपारदर्शी चित्र। साथ में नोट्स, परिभाषाएँ, चित्र और अभ्यास हल लिखा है।
अध्याय 6 : हमारे आस-पास की सामग्री
6.1 सामग्री (Material)
सामग्री :
किसी वस्तु को बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले पदार्थ या पदार्थों का मिश्रण सामग्री कहलाता है।
उदाहरण : कागज, लकड़ी, कपड़ा, काँच, धातु, प्लास्टिक, मिट्टी।
टेराकोटा = पकी हुई मिट्टी (हड़प्पा सभ्यता में चाक पर बने बर्तन)।
6.2 वर्गीकरण (Classification)
वर्गीकरण :
वस्तुओं को उनके एक समान गुणों के आधार पर समूहों में व्यवस्थित करने की विधि को वर्गीकरण कहते हैं।
सजीव वस्तुओं (पौधे, जंतु) का वर्गीकरण पढ़ें → सजीव जगत में विविधता
गुण : आकार, रंग, कठोरता, कोमलता, चमक, द्युतिहीनता, निर्माण सामग्री।
चित्र 6.1 — हमारे आस-पास की वस्तुएँ
चित्र 6.4 — वस्तुओं का समूहीकरण
• एक वस्तु कई सामग्रियों से बन सकती है और एक सामग्री से कई वस्तुएँ बन सकती हैं।
• सामग्री का चयन उसके गुणों और वस्तु के प्रयोजन के आधार पर होता है।
• जैसे गिलास के लिए जल धारण करने की क्षमता चाहिए, इसलिए कपड़े का गिलास नहीं बनता।
चित्र 6.3 — अलग-अलग सामग्री से बनी गेंदें (उछाल अलग-अलग होता है)
6.3 सामग्रियों के गुण
द्युतिमय :
जिन सामग्रियों की सतह चमकदार होती है। ये प्रायः धातुएँ होती हैं। उदा. लोहा, ताँबा, जस्ता, ऐलुमिनियम, सोना।
द्युतिहीन :
जिन सामग्रियों की सतह चमकदार नहीं होती। उदा. कागज, लकड़ी, रबर, जूट।
नोट : हर चमकने वाली वस्तु धातु नहीं होती (पॉलिश या मोम/प्लास्टिक की परत से भी चमक आती है)।
कठोर :
जिन सामग्रियों को दबाना या खरोंचना कठिन होता है। उदा. पत्थर, लोहा।
नरम :
जिन सामग्रियों को आसानी से दबाया या खरोंचा जा सकता है। उदा. रबर, स्पंज।
यह गुण सापेक्ष है : रबर स्पंज से कठोर पर लोहे से नरम है।
वस्तु कठोर / नरम सामग्री
ईंट कठोर पकी हुई मिट्टी
जल की बोतल कठोर प्लास्टिक
तकिया नरम रुई / स्पंज
गिलास कठोर काँच / स्टील
मेज कठोर लकड़ी
स्वेटर नरम ऊन
पारदर्शी :
जिन सामग्रियों के आर-पार स्पष्ट देखा जा सकता है। उदा. काँच, जल, वायु, सेलोफेन कागज।
अपारदर्शी :
जिन सामग्रियों के आर-पार देखा नहीं जा सकता। उदा. लकड़ी, गत्ता, धातुएँ।
पारभासी :
जिनके आर-पार देखा तो जा सकता है पर स्पष्ट नहीं। उदा. बटर पेपर, फ्रॉस्टेड काँच।
चित्र 6.5 — लुका-छिपी : (क) दीवार (ख) पेड़ (ग) फ्रॉस्टेड काँच (घ) काँच की खिड़की
चित्र — वस्तुओं का वर्गीकरण
पारदर्शी पारभासी अपारदर्शी
काँच का गिलास बटर पेपर रबड़
खिड़की का काँच फ्रॉस्टेड काँच लकड़ी का बोर्ड
घुलनशील :
जो सामग्री जल में मिलाने पर पूर्णतः अदृश्य हो जाती है (जल में घुल जाती है)। उदा. चीनी, नमक।
अघुलनशील :
जो सामग्री जल में नहीं घुलती और बहुत देर घोलने पर भी अदृश्य नहीं होती। उदा. चॉक पाउडर, रेत, बुरादा।
चित्र 6.6 — क्या घुल जाता है, क्या नहीं?
• कुछ द्रव जल में पूरी तरह मिल जाते हैं, कुछ अलग परत बना लेते हैं।
• कुछ गैसें घुलती हैं, जैसे ऑक्सीजन — जलीय जंतुओं और पौधों के लिए ज़रूरी।
द्रव्यमान :
किसी वस्तु में विद्यमान द्रव्य की मात्रा का मापन। इकाई : ग्राम (g), किलोग्राम (kg)। तराजू से मापते हैं।
समान आयतन में जो सामग्री भारी है उसका द्रव्यमान अधिक होता है।
आयतन :
द्रव्य द्वारा घेरा गया स्थान। इकाई : लीटर (L), मिलीलीटर (mL), घन मीटर (m³)। 1 m³ = 1000 L
चित्र 6.7 — जल से भरे कप को तौलना
चित्र 6.8 — (क) आधा भरा (ख) पूरा भरा
बोतलों पर 500 mL = आयतन
SI लिखने के नियम : संख्या और इकाई के बीच एक स्थान (7 kg, 500 mL, 2 m³); 7 kgs नहीं लिखते; L बड़ा अक्षर, m छोटा।
6.4 द्रव्य (Matter)
द्रव्य :
कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती है और जिसका द्रव्यमान होता है। उदा. जल, रेत, कंकड़, कप, वायु।
शुद्ध रूप में द्रव्य को पदार्थ कहते हैं। जैसे जल, शर्करा, नमक, लोहा, ऑक्सीजन।
सामग्रियाँ द्रव्य के वे प्रकार हैं जिनसे वस्तुएँ बनती हैं।
अभ्यास (हल)
आइए, खेलें — 1. जोड़ीदार :
शब्द संबंधित शब्द
लोहा ताँबा, चमकदार (धातुएँ)
पारदर्शी काँच
काँच / प्लास्टिक बोतल
अपारदर्शी लकड़ी
ठोस लोहा, लकड़ी
प्र.1
रसोईघर में सामग्री की बेहतर व्यवस्था?
उत्तर:
भोजन के बारे में : उचित आहार
मसाले, दालें, अनाज, बर्तन अलग-अलग समूहों में रखें। डिब्बों पर नाम लिखें, बार-बार काम आने वाली चीज़ें आगे रखें।
प्र.2
अक्षर सही क्रम में लगाएँ।
उत्तर:
(क) व्य द्र = द्रव्य → (ii)  (ख) ल शी घु न ल = घुलनशील → (iv)  (ग) र पा र्शी द = पारदर्शी → (i)  (घ) य ति म द्यु = द्युतिमय → (iii)
प्र.3
पात्र प्रायः पारदर्शी क्यों होते हैं?
उत्तर:
पारदर्शी होने से खोले बिना अंदर की वस्तु दिख जाती है, उसकी पहचान और मात्रा का पता चलता है।
प्र.4
सही / गलत
उत्तर:
(क) गलत — लकड़ी अपारदर्शी है जबकि काँच पारदर्शी है।
(ख) सही।
(ग) सही।
(घ) गलत — सेब द्रव्य है क्योंकि यह स्थान घेरता है और इसमें द्रव्यमान है।
प्र.5
कुर्सी के लिए सामग्री
उत्तर:
(क) कठोर : लोहा, लकड़ी, बाँस, प्लास्टिक, पत्थर, सीमेंट। (ख) हल्की : लकड़ी, बाँस, प्लास्टिक। (ग) ठंडी नहीं लगती : लकड़ी, बाँस, प्लास्टिक। (घ) आसानी से साफ और नई जैसी : प्लास्टिक (पॉलिश की लकड़ी, लोहा)। इन सब पर प्लास्टिक सबसे ज़्यादा खरा उतरता है।
प्र.6
तीन तरह के अपशिष्ट के पात्र
उत्तर:
(क) खाद्य अपशिष्ट — ढक्कन वाला प्लास्टिक/धातु का डिब्बा (जल से खराब न हो, साफ हो जाए)। (ख) टूटा काँच — मोटा कठोर डिब्बा (धातु), ताकि कटे-फटे नहीं। (ग) रद्दी कागज — गत्ते का डिब्बा या टोकरी। विचारें : कठोरता, जल का असर, अपारदर्शिता, मजबूती।
प्र.7
वायु ...... है और लकड़ी का दरवाजा ...... है।
उत्तर:
सही उत्तर (क) पारदर्शी, अपारदर्शी
प्र.8
सामग्री ‘क’ और ‘ख’
उत्तर:
‘क’ कठोर है और जल में घुलनशील है, जैसे चीनी या नमक के क्रिस्टल। ‘ख’ नरम है और जल में अघुलनशील है, जैसे रबर या स्पंज।
प्र.9
(क) मैं कौन हूँ?
उत्तर:
(i) धातु, जैसे लोहा/ताँबा (ii) रबर/स्पंज (iii) चीनी/नमक (iv) लकड़ी/गत्ता (v) वायु
(ख) पहेली : “मैं पारदर्शी और कठोर हूँ, जल में नहीं घुलता, मुझसे गिलास बनते हैं।” उत्तर : काँच।
प्र.10
घुलनशील / अघुलनशील जोड़े
उत्तर:
घुलनशील : ग्लूकोस — जल, सिरका — जल। अघुलनशील : सरसों का तेल — जल, गेहूँ का आटा — जल।

Comments (0)

User